चुनाव आयोग ने आगे बताया कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में पूरी मतगणना प्रक्रिया नियमों के अनुसार उम्मीदवारों, पर्यवेक्षकों और पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में चल रही है।


हरियाणा में मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में यहां कांग्रेस आगे थी, लेकिन 10 बजते-बजते बाजी पलट गई और भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंच गई। वहीं, अब आयोग ने कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। चुनाव आयोग ने कहा कि कांग्रेस के आरोप “गैरजिम्मेदाराना, निराधार और दुर्भावनापूर्ण हैं। आरोपों को साबित करने के लिए कांग्रेस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है।
