लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक चुनाव के दौरान भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने की घटना सोशल मीडिया के जरिये पूरे देश में छाई रही। फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुपों में विधायक की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फेसबुक पर पोस्ट कर तंज कसा।
उन्होंने लिखा कि अन्याय हिंसा को जन्म देता है। आगे लिखा कि चुनावी धांधली भाजपा की रणनीति बन गई। सपा नेता शिवपाल यादव ने एक्स और फेसबुक पोस्ट में लिखा कि प्रदेश की स्थिति गंभीर, सत्ता पक्ष के विधायक भी सुरक्षित नहीं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी एक्स पर पोस्ट कर निंदा की है।